
भाजपा किसान मोर्चा जिला मोहाली की टीम की घोषणा
मोहाली 30 अगसत:
भाजपा किसान मोर्चा मोहाली के जिलाअध्यक्ष प्रीत कंवल सिंह सैनी ने अपनी जिला इकाई की घोषणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा, पंजाब के कार्यकारी सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जगदीप सिंह जग्गी और भाजपा जिलाअध्यक्ष सुशील राणा के साथ विचार विमर्श करने के बाद आज कर दी गई।
प्रीत कंवल सिंह सैनी ने बताया कि 30 सदस्यीय जिला इकाई में गगनप्रीत सिंह दाऊं और दमनजीत सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। संदीप तलवार, बलजीत सिंह विक्की, हरप्रीत सिंह, माखन सिंह कंसल, जोगा सिंह जवाहरपुर और रणवीर राणा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जगमोहन सिंह ग्रेवाल, ऋषिपाल तियूड, विजय कुमार टरकड़, प्रितपाल सिंह संधू, दमनदीप सिंह ढिल्लों और विजय कुमार विक्की को सचिव नियुक्त किया गया है। कैशियर पद के लिए जसप्रीत सिंह और कुश राजपूत को आईटी इंचार्ज जिला किसान मोर्चा नियुक्त किया गया है। इन पदाधिकारियों के साथ, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह काला, नरेश कुमार राणा, सरबजीत सिंह, काका सिंह गीगमाजरा, सतपाल राणा, सतिंदर सिंह वाजिदपुर, अमनदीप सिंह गीगमाजरा, मनदीप सिंह बडवाल, परमिंदर राणा, जगदेव सिंह जग्गी और जगदीश सिंह गोली सहित 12 कार्यकारी सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।
नव घोषित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष प्रीत कंवल सिंह सैनी ने कहा कि उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें भाजपा किसान मोर्चा की जिला टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की मुहिम को जारी रखेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की केंद्रीय सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे