ट्रेनों के ना चलने से उद्योगों को हो रहे नुकसान के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: पवन दीवान

नबज़-ए-पंजाब ब्यूरो, मोहाली, 1 नवंबर:
पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने ट्रेनों के बंद होने के चलते राज्य में उद्योगों को हो रहे नुकसान के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र का आर्थिक पैकेज तो वास्तविकता नहीं बन सका जो सरकार अब राज्य के उद्योगों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
यहां जारी एक बयान में दीवान ने कहा कि केंद्र द्वारा ट्रेनों का संचालन न करने के चलते जहां उद्योगों को उत्पादन के लिए कच्चा माल नहीं मिल रहा है। वहीं पर बना हुआ सामान भी गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते जहां लुधियाना की विश्व प्रसिद्ध हौजरी इंडस्ट्री परेशानी में है। अन्य उद्योग भी घाटे का सामना कर रहे हैं। यहां तक कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भी मालगाड़ियों को जाने देने पर सहमति दे रखी है।
दीवान ने कहा कि केंद्र ने उद्योगों को 20 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देने का वादा किया था, जो वास्तविकता तो नहीं हासिल कर सका। लेकिन सरकार चल रही इंडस्ट्री को भी बंद करने के रास्ते पर चल रही है। दीवान ने कहा कि ट्रेनों के बंद होने के चलते होजरी इंडस्ट्री का सामान देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में नहीं जा पा रहा है। बावजूद इसके कि ठंड शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों लुधियाना में बाहर से व्यापारी आते थे, जो ट्रेन बन्द होने के चलते नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से माल अटका हुआ है। जिसे रोड ट्रांसपोर्ट से भेजा जाए तो लागत बढ़ रही है, जिससे स्थानीय उद्योग बाजार मुकाबले में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रेनों का संचालन ना करने संबंधी अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। जिसे लेकर पंजाब सरकार द्वारा लगातार केंद्र से अपील भी की जा रही है।

Load More Related Articles

Check Also

ਰਾਖਵਾਂਕਰਨ ਬਾਰੇ ਡਾ. ਅੰਬੇਦਕਰ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ

ਰਾਖਵਾਂਕਰਨ ਬਾਰੇ ਡਾ. ਅੰਬੇਦਕਰ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਨਬਜ਼-ਏ-ਪੰਜਾਬ …