दिशा ट्रस्ट ने स्किन एक्सपर्ट रूबी सैनी को किया खरड़ अध्यक्ष नियुक्त

लड़कियों को ब्यूटी कोर्स की सिखलाई देकर बनाएंगे आत्मनिर्भर:विर्क

नबज़-ए-पंजाब ब्यूरो, मोहाली, 17 दिसंबर:
महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था दिशा वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी सिलसिले को आज जारी रखते हुए ट्रस्ट ने एफ़ वी आर सैलून की संस्थापक एंड स्किन एक्सपर्ट को खरड़ से अध्यक्ष नियुक्त किया है। रूबी सैनी को नियुक्ति का पत्र दिशा वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर विर्क , प्रवक्ता आर दीप रमन और अन्य सदस्यों ने सौंपा। ट्रस्ट ने इस अवसर पर रूबी सैनी को उनके नियुक्ति पत्र पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक साधारण और प्रभावी समारोह को संबोधित करते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर विर्क और प्रवक्ता आर दीप रमन ने संयुक्त रूप से कहा कि खरड़ में एफबीआर सैलून में लड़कियों को मुफ्त ब्यूटी कोर्स की सिखलाई दी जाएगी , ताकि वे आत्मनिर्भर हो जाएं। उन्होंने कहा कि इन सौंदर्य पाठ्यक्रमों की अवधि तीन महीने, छह महीने और एक वर्ष होगी। जरूरतमंद लड़कियों को उनकी जरूरत के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में नि: शुल्क प्रवेश मिल सकता है। ब्यूटी कोर्सों में सिखलाई प्राप्त करने के लिए लड़कियां एससीओ -35, फर्स्ट फ्लोर, सेक्टर -125, सनी व्यू मार्केट में रूबी सैनी से संपर्क कर सकती हैं।
इस दौरान रूबी सैनी ने ट्रस्ट को धन्यवाद करते हुए कहा कि वे ट्रस्ट द्वारा उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ज्योति पसरीजा, सतिंदर कौर, हरमिंदर कौर, रेणु तेजा, स्वाति और दीप बराड़ विशेष रूप से उपस्थित थीं।

Load More Related Articles

Check Also

ਯੋਗ ਅਭਿਆਸ ਨਾਲ ਘੱਟ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਮਾਨਸਿਕ ਤਣਾਅ: ਪ੍ਰਤਿਮਾ ਡਾਵਰ

ਯੋਗ ਅਭਿਆਸ ਨਾਲ ਘੱਟ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਮਾਨਸਿਕ ਤਣਾਅ: ਪ੍ਰਤਿਮਾ ਡਾਵਰ ਮੁਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ…