भाजपा प्रधान पर हमले की जिंमेवारी लेने वाले बिट्टू खिलाफ 307 का केस दर्ज होना चाहिए : मित्तल

किसानी हितों के मद्देनजर ही काम कर रही मोदी सरकार

नबज़-ए-पंजाब ब्यूरो, मोहाली, 16 अक्तूबर:
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी कुमार शर्मा पर बीते दिनों हुए हमले की जिंमेवारी लेने वाले कांग्रेसी मैंबर पार्लियामेंट और यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रवनीत सिंह बिट्टू खिलाफ धारा 307 के अंतर्गत पुलिस केस दर्ज किया जाना चाहिए। पंजाब सरकार से यह मांग सीनियर भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल ने आज यहां मोहाली प्रैस क्लब में एक प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए रखी।
श्री मित्तल ने कड़े शब्दों में कहा कि रवनीत बिट्टू द्वारा शरेआम टी.वी. और प्रिंट मीडिया के माध्यम से दिया गया यह बयान यह स्पष्ट करता है कि भाजपा प्रधान पर हमला किसानों ने नहीं बल्कि बिट्टू की शह पर कांग्रेसियों द्वारा किया गया है।
पंजाब में खेती बिलों के विरोध में चल रहे संघर्षों बारे बोलते हुए श्री मित्तल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ किये वायदों को निभाती हुई किसानी हितों के लिए काम कर रही है। यह तीन खेती बिल भी किसान हितों के ही मद्देनजर ही पास किये गए हैं ताकि किसानों की आमदन दोगुनी हो सके।
उन्होंने पंजाब बीच की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार पर बरसते हुए कहा कि कैप्टन सरकार किसानों को गुमराह कर रही है और कैप्टन सरकार के राज्य में कानून व्यवस्था बुरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने किसानों द्वारा प्रधान मंत्री श्री नरिन्दर मोदी के पुतले जलाने के प्रोगराम को भी गल्त बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के द्वार किसानों के साथ बातचीत करने के लिए हमेशा खुले हैं, किसानों को संघर्ष का रास्ता छोड़ कर अपने प्रधान मंत्री पर विश्वास करना चाहिए ताकि किसानी की हालत सुधारी जा सके।
इस मौके भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी मैंबर सुखविन्दर सिंह गोल्डी, जिला मोहाली प्रधान नरिन्दर राणा, अरविन्दर मित्तल, काऊंसलर अरुण शर्मा, अशोक झॉ, मुकेश झॉ, राजीव शर्मा, जगदीप सिंह जग्गी औजला किसान मोर्चा, उमा कांत तिवाड़ी, मदन गोयल, तरलोचन गोयल, पवन मनोचा आदि भी उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In Politics

Check Also

ਪੰਜਾਬ ਚਲਾਉਣ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਸਾਬਤ ਹੋਈ ‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ: ਬੀਬੀ ਰਾਮੂਵਾਲੀਆ

ਪੰਜਾਬ ਚਲਾਉਣ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਸਾਬਤ ਹੋਈ ‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ: ਬੀਬੀ ਰਾਮੂਵਾਲੀਆ ਨਬਜ਼-ਏ-ਪੰਜਾਬ ਬਿਊਰੋ, ਮੁਹਾਲੀ, 18 ਮ…