स्मार्ट सिटी में मनाया गया वर्ल्ड पर्यावरण संरक्षण डे

नबज़-ए-पंजाब ब्यूरो, मोहाली, 31 जुलाईः
एनएच 205 ए स्थित रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में वर्ल्ड पर्यावरण संरक्षण डे मनाया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए वहां के कर्मचारियों ने स्मार्ट सिटी में पौधरोपण किया जिसमें कुछ फूल व छाएदार पौधे रोपित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ ली। वही लोगों का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय में सबसे जरूरी है। इसलिए हर किसी को पर्यावरण संरक्षण के बारे में सोचना चाहिए और पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इसी के तहत पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए स्मार्ट सिटी को पूरी तरह से विकसित किया गया है। इसके साथ-साथ इस प्रोजेक्ट को बेहद ही कुशलतापूर्वक तौर से तैयार किया गया है। एक तरफ जीरकपुर- पटियाला राजमार्ग और दूसरी तरफ मोहाली आईटी सिटी चंडीगढ़ के साथ जोड़ा गया है। इस प्रोजेक्ट की खास बात है कि इसके आसपास यूनिवर्सिटी, होटल, आईटी ऑफिस से घिरा हुआ है। इस प्रोजेक्ट में रेजिडेंशियल के साथ साथ कमर्शियल स्पेस भी है।

Load More Related Articles
Load More By Nabaz-e-Punjab
Load More In General News

Check Also

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਖਣਨ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਜਾਅਲੀ ਵੈੱਬਸਾਈਟ ਦਾ ਮਾਸਟਰਮਾਈਂਡ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਖਣਨ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਜਾਅਲੀ ਵੈੱਬਸਾਈਟ ਦਾ ਮਾਸਟਰਮਾਈਂਡ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਜਾਅਲੀ ਖਣਨ ਰਸੀਦਾਂ ਤਿਆਰ…